संकल्प से समाधान अभियान का जिला स्तरीय शिविर 28 मार्च को आयोजित
#sankalpsesamadhan अभियान का जिला स्तरीय शिविर 28 मार्च को आयोजित
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को अधिकतम लाभ प्रदान करने हेतु “संकल्प से समाधान अभियान” संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत 12 जनवरी 2026 से 26 मार्च 2026 तक विभिन्न चरणों में कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। वर्तमान में अभियान का चतुर्थ चरण 26 मार्च से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर का आयोजन दिनांक 28 मार्च 2026, प्रातः 10:00 बजे, टाउनहॉल मुरैना में किया जाएगा।
इस शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं से संबंधित स्टॉल स्थापित करेंगे। साथ ही, अभियान के विभिन्न चरणों में प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आमजन को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh