logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

काली कल्याण धाम पर नवरात्र की नौवीं तिथि पर हवन, भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना*

उदयपुर/चैत्र नवरात्रि पर्व के आज नवमी तिथि पर क्षेत्र के कई मंदिरों में पूजा हवन पूजन के साथ पूर्णाहुति का आयोजन हुआ और सुख शांति समृद्धि की कामना की गई।
ढिकवास के काली कल्याण धाम कल्याण धाम पर चैत्र नवरात्रि का समापन नवमी तिथि के दिन यज्ञ की भव्य पूर्णाहुति के साथ हुआ, आचार्य रमेश कुमार व्यास के मंत्रोच्चार के बीच काली कल्याण धाम के महंत हिम्मत सिंह चौहान ने मुख्य आहुति दी।
बड़ी संख्या में काली कल्याण धाम के भक्त हवन पूर्णाहुति में उपस्थित हुवे। और आशापुरा माता रानी का आशिर्वाद लिया यह आयोजन चैत्र नवरात्रि की नवमी नौ दिनों की साधना करने के बाद अंतिम दिन किया गया,
पूर्णाहूति कार्यक्रम के दिन आज सुन्दर भजनो का कार्यक्रम भीं रखा गया भजन गायक लोकेश कुमार, गजेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई,
इस समारोह में प्रशासक प्रेमिला देवी, महेश कुमार, नीरव कलाल, मनोहर सिंह , दलपत कुमार , कमलेश कुमार, चंदू भाई खेड़,समेत गुजरात, नयागांव उपखंड से और कोटडा, झाड़ोल से भी भक्त काली कल्याण धाम में इस कार्यक्रम में मोजूद रहें, अंत में आरती करने के बाद महा प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

10
675 views

Comment