logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री रामनवमी महा महोत्सव इस्कॉन मंदिर इंदौर में भव्य रूप से संपन्न

इंदौर। इस्कॉन मंदिर इंदौर में श्री रामनवमी महा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया गया । भगवान के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों एवं मनमोहक सजावट से सुसज्जित किया गया है, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा है।

महोत्सव के अंतर्गत भगवान को 108 प्रकार के विशेष भोग अर्पित किए जा रहे हैं, जो भक्तों की गहन श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। साथ ही, 108 पवित्र तीर्थ स्थलों के जल से अभिषेक का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसे देखने और उसमें सहभागिता करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं।

यह दिव्य कार्यक्रम मंदिर अध्यक्ष परम पूज्य महामन महाराज जी के निर्देशन में संपन्न किया गया । उनके मार्गदर्शन में सहयोगी अन्य भक्तगण समर्पित गौर दास, अच्युत गोपाल दास, भक्त वत्सल दास , केशव भक्त दास , चंद्रभानु दास ,माधव चरण दास , प्रियव्रत दास , डॉ लक्ष्मण दास, गिरधर गोपाल दास, लाडली लाल दास , विक्रम सेवा, कीर्तन और भक्ति में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

महोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन एवं प्रसाद वितरण का विशेष आयोजन भी किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति एवं आनंद की अनुभूति हो रही है।

इस्कॉन मंदिर इंदौर में आयोजित यह भव्य महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और भक्ति का संदेश भी प्रसारित कर रहा है।

6
370 views

Comment