logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली हैं. तेज आंधी, बिजली और बारिश को लेकर मौसम विभाग

झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली हैं. तेज आंधी, बिजली और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी किया हैं. खासतौर पर दक्षिण और मध्य झारखंड के इलाकों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता हैं.

इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने चतरा, रांची, खूंटी, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग, लातेहार और लोहरदगा समेत कुल 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. इन क्षेत्रों में आज तेज आंधी, बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. पिछले 24 घंटे में भी शाम होते-होते कई जिलों में तेज तूफान ने तबाही मचाई थी. रांची, खूंटी और लातेहार में तेज हवाओं से पेड़-पौधे और अस्थायी ढांचे को नुकसान पहुंचा था. आज भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल सकता हैं.

बारिश और तेज हवाओं के चलते राज्य के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है, जबकि अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी. रांची, खूंटी, गढ़वा और रामगढ़ जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान हैं. गुमला, खूंटी, रांची, पलामू और सिमडेगा में तापमान और गिरकर 14 डिग्री तक पहुंच सकता हैं.

0
210 views

Comment