logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल मंदिर प्याऊ का संचालन

#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ‘जल मंदिर प्याऊ’ का संचालन

समृद्ध भविष्य हेतु जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ

कुतवार ग्राम में जल स्रोतों के संरक्षण हेतु प्रभात फेरी आयोजित

मुरैना, 27 मार्च 2026/मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, चंबल संभाग के संभागीय समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया एवं जिला समन्वयक श्री सतीश सिंह तोमर के निर्देशन तथा विकासखंड मुरैना के ब्लॉक समन्वयक श्री अनिल मोदी के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था मुरैना यूथ अकादमी द्वारा बसैया सेक्टर अंतर्गत ग्राम कुतवार में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत “जल शक्ति से नवभक्ति” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में जल संरक्षण, जल संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
प्रातःकाल प्रभात फेरी निकालकर ग्रामवासियों को कुएं, बावड़ी, तालाब सहित अन्य जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, ‘जल मंदिर प्याऊ’ का संचालन कर लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था से श्री संदीप सेंगर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कुतवार से श्री देवेंद्र सिंह हर्षाना, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्री पुरुषोत्तम कुशवाह, श्री हरेंद्र सिंह हर्षाना, श्री सौरभ सिंह, श्री सुमित, श्री प्रमोद, श्री भूपेंद्र सिंह बघेल सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्री संदीप सेंगर ने अपने उद्बोधन में जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर एवं आसपास जल के संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्षा जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है, अतः इसे संरक्षित करना आवश्यक है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि गांव में कुएं, बावड़ी, तालाब या अन्य जल स्रोत उपलब्ध हैं, तो सामूहिक श्रमदान के माध्यम से उनकी साफ-सफाई कर उन्हें पुनर्जीवित किया जा सकता है। इससे न केवल जल संकट से राहत मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संतुलन भी सुदृढ़ होगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शपथ दिलाई गई।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh

40
711 views

Comment