logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हॉस्टल प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू: सामाजिक न्याय विभाग ने शुरू की प्रक्रिया, 10 को जारी होगी पहली लिस्ट

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राजकीय एवं अनुदानित स्कूल स्तरीय हॉस्टलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। आमजन और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।
विभाग के उप निदेशक रामनिवास यादव ने बताया कि हॉस्टल में नए प्रवेश के इच्छुक छात्रों से 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन राज्य सरकार के एकीकृत पोर्टल एसएसओ के माध्यम से एसजेएमएस पोर्टल पर जाकर प्रस्तुत कर सकते हैं।
पूर्व में रह रहे छात्रों के लिए भी प्रक्रिया निर्धारित
ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की पहली वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) 10 अप्रैल को जारी की जाएगी। मेरिट सूची में चयनित छात्रों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

पूर्व में हॉस्टल में रह रहे छात्रों के लिए भी प्रक्रिया निर्धारित की गई है। ऐसे छात्र अपनी पिछले वर्ष की अंकतालिका और प्रार्थना पत्र संबंधित हॉस्टल अधीक्षक को प्रस्तुत करेंगे, जिसके आधार पर अधीक्षक पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि कर नियमानुसार पुनः प्रवेश सुनिश्चित करेंगे।

यादव ने यह भी बताया कि छात्रावास प्रवेश से संबंधित सभी दिशा-निर्देश, पात्रता शर्तें और अन्य आवश्यक जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक छात्र और परिजन समय रहते आवेदन कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।


Aima मीडिया झालावाड़










5
148 views

Comment