logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलियापुर में रामनवमी जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, कई लोग घायल; इलाके में तनाव


बिखराजपुर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हिंसा, पुलिस ने संभाला मोर्चा; भारी सुरक्षा बल तैनात

धनबाद (बलियापुर):-धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिखराजपुर में रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक हिंसा भड़कने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुलूस निर्धारित मार्ग से गुजर रहा था, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और पत्थरबाजी में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में जुलूस में शामिल श्रद्धालु और स्थानीय निवासी दोनों शामिल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और हालात पर काबू पाया।

फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त जारी है। प्रशासन द्वारा लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।

प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0
3788 views

Comment