logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आपसी अदला-बदली के तहत श्रेया सिंह को मिली Sr. DCM की जिम्मेदारी, जांच के बीच उठे सवाल

CBI जांच के बाद सीनियर DCM शुचि सिंह का तबादला, रेलवे में मचा हलचल

रांची:-दक्षिण पूर्व रेलवे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर (Sr. DCM/RNC) Shuchi Singh का तबादला कर दिया गया है।

यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब वे Central Bureau of Investigation (CBI) की जांच का सामना कर रही थीं, जिससे पूरे रेलवे महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, शुचि सिंह को उनके वर्तमान पद से हटाकर पीओ/आरसीटी/रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, Shreya Singh को पीओ/आरसीटी/रांची से स्थानांतरित कर Sr. DCM/RNC की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह तबादला आपसी अदला-बदली (Mutual Transfer) के रूप में किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में CBI ने रेलवे से जुड़े एक घूसखोरी मामले में कार्रवाई की थी, जिसमें वाणिज्य विभाग के कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे थे। इसी मामले में शुचि सिंह का नाम सामने आने के बाद उनसे पूछताछ की गई थी।

हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
रेलवे द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने एवं छोड़ने की तिथि की सूचना विभाग को देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, सभी आधिकारिक दस्तावेजों और पास को नियमानुसार हस्तांतरित करने को भी कहा गया है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन CBI जांच के बाद इस तरह का तबादला कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल, इस मामले में रेलवे प्रशासन या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस पूरे घटनाक्रम पर रेलवे कर्मचारियों और आम लोगों की नजर बनी हुई है, क्योंकि यह मामला प्रशासनिक पारदर्शिता और रेलवे में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

1
4508 views

Comment