भागलपुर जिला के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम एकडारा में रामनवमी के शुभ अवसर पर तिवारी बाबा को ध्वज चढ़ाया गया।
भागलपुर जिला के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम एकडारा में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर तिवारी बाबा के स्थान पर योग प्रशिक्षक अबधेश कुमार एवं उनके छोटे भाई लक्ष्मण कुमार के साथ-साथ गांव के कई ग्रामीणों ने मिलकर ध्वज चढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान भक्तों द्वारा फल-प्रसाद भी अर्पित किया गया और भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। ग्रामीणों ने मिलकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस आयोजन में गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे माहौल पूरी तरह धार्मिक उत्साह से भर गया।