logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामनवमी विशेष कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां, मुख्य अतिथि बने मेयर संजीव सिंह


राम-सीता, लक्ष्मण व हनुमान के स्वरूप में कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

धनबाद:-रामनवमी के पावन अवसर पर अटल अभियान चीते समिति द्वारा आयोजित विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में धनबाद के मेयर संजीव सिंहमुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत करते हुए उन्हें भगवा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और भक्त हनुमान के स्वरूप में सजे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति रही।

कलाकारों के जीवंत अभिनय और आकर्षक वेशभूषा ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालु उनकी प्रस्तुति देखकर भाव-विभोर हो उठे और पूरे क्षेत्र में “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे।

इस मौके पर मेयर के छोटे भाई एवं जनता मजदूर संघ के महामंत्री Siddharth Gautam विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर संजीव सिंह ने सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रामनवमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह सहित कई युवाओं की सक्रिय भूमिका रही। अंत में समिति की ओर से सभी शहरवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी गईं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

4
4852 views

Comment