नमामि गंगे फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के गतिविधियों के अवलोकन के लिए नाबार्ड के उपमहाप्रबंधक श्री राजेश्वर राव जी का विजिट हुआ
नमामि गंगे फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के गतिविधियों के अवलोकन के लिए नाबार्ड के उपमहाप्रबंधक श्री राजेश्वर राव जी का विजिट हुआ । उन्होंने नमामि गंगे द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण बाजार में इनपुट सेंटर व पराग दुग्ध संग्रह केन्द्र की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी लिया। नाबार्ड द्वारा अनुदानित निर्माणाधीन ग्रामीण हाट बनकट का भी अवलोकन किया। मत्स्य पालन के लिए चलाए जा रहे आर.ए.एस. (रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम) व तालाब का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर श्रीमती सोनिका राना, डीडीएम नाबार्ड, वाराणसी, श्री कन्हैया सिंह, अध्यक्ष प्रोग्रेसिव रिसर्च आर्गेनाइजेशन फार वेलफेयर, श्री प्रशांत कुमार सिंह, डीजीएम, दयाल एक्वा फीड, लखनऊ, डा. फुरकान, मत्स्य विशेषज्ञ, दयाल एक्वा फीड भी उपस्थित रहे । नमामि गंगे द्वारा चलाए जा रहे गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी के.एन.सिंह, प्रबंध निदेशक ने दिया और भविष्य में नये योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
#एफपीओ #नाबार्ड #मत्स्यपालन #ग्रामीणबाजार #ग्रामीणहाट