भांवरकोल: झपकी बनी हादसे की वजह, बेकाबू कार दुकान में घुसी, ठेला और टीनशेड क्षतिग्रस्त...
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय
भांवरकोल: झपकी बनी हादसे की वजह, बेकाबू कार दुकान में घुसी, ठेला और टीनशेड क्षतिग्रस्त...
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित बढ़नपुरा चट्टी पर गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक बेकाबू कार दीवार तोड़ते हुए सीधे दुकान में जा घुसी। इस घटना में दुकान के सामने लगे ठेले और टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक हरियाणा के गुरुग्राम से पटना जा रहा था। जैसे ही वह बढ़नपुरा चट्टी के पास पहुंचा, चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी।
दुकानदार संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर थाने ले गई। हालांकि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
दुकान मालिक के अनुसार बेकाबू कार की टक्कर से दो ठेले, टीनशेड, दीवार और दुकान का अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय चौकी मच्छटी के प्रभारी श्याम सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि कार चालक का नाम इंद्रजीत कुमार राय पुत्र विगान राय है।
इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#Ghazipur #Bhanwarkol #NH31 #RoadAccident #UPNews #गाजीपुर #भांवरकोल #सड़कहादसा #बेकाबूकार #उत्तरप्रदेश #PatrakarHariomKumar Hariom Kumar