दिनांक 27-03-2026 को कलम फाउंडेशन की टीम प्रतापगढ़ के छोटे से ग्राम सभा गनईडीह में इनोवेटिव छात्र मोहम्मद हम्ज़ा के घर पहुंची।
फाउंडेशन की जानिब से एक प्रेरणादायक संदेश
दिनांक 27-03-2026 को कलम फाउंडेशन की टीम प्रतापगढ़ के छोटे से ग्राम सभा गनईडीह में इनोवेटिव छात्र मोहम्मद हम्ज़ा के घर पहुंची। यह मुलाकात सिर्फ एक मुलाकात नहीं थी, बल्कि एक हौसले को और बुलंद करने की कोशिश थी।
हम्ज़ा जैसे बच्चे यह साबित करते हैं कि सपने देखने के लिए बड़े साधनों की नहीं, बल्कि बड़े इरादों की जरूरत होती है। हमारी टीम का मकसद यही है कि ऐसे हुनरमंद बच्चों को यह एहसास दिलाया जाए कि वे अकेले नहीं हैं—पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।
अगर हम शुरुआत में बहुत बड़ा सहयोग नहीं कर सकते, तो कम से कम किसी के हौसले को बढ़ाने का काम तो कर ही सकते हैं। क्योंकि कई बार एक छोटी सी सराहना ही किसी के बड़े सपनों को उड़ान देने का कारण बन जाती है।
माशाअल्लाह, कलम फाउंडेशन की टीम लगातार ग्राउंड लेवल पर काम कर रही है—मुलाकातें, मीटिंग्स और जागरूकता के जरिए समाज में एक नई सोच पैदा कर रही है।
हम्ज़ा, तुम्हारा ये जुनून और मेहनत आने वाले समय में न सिर्फ तुम्हें बल्कि पूरे समाज को एक नई दिशा देगा।
आगे बढ़ो, नए आइडियाज़ लाओ और अपने सपनों को हकीकत में बदलो—कलम फाउंडेशन हमेशा तुम्हारे साथ है।
✍️
इम्तियाज खान
टीम कलम फाउंडेशन, प्रतापगढ़