logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चैत्र रामनवमी में रामलाल की झांकी धूमधाम से संपन्न।

हाजीपुर 27 मार्च 26 चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर पुरानी दुर्गा स्थान जडुआ हाजीपुर की ओर से राम जन्मोत्सव एवं शोभा यात्रा निकाली गई ।आकर्षक झांकियां में रामलला का दिव्य दरबार सजाया गया, साथ ही भगवान शंकर, पार्वती, गणेश, कृष्ण, सुदामा, लक्ष्मी, सरस्वती, पार्वती, भूत बैताल, हनुमान आदि की झांकियां प्रस्तुत की गई। चार स्थलों पर कलाकारों, गड़ीबान को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न दिया गया। सम्मानित करने वालों में वार्ड नंबर 39 के वार्ड आयुक्त डॉ अजय कुमार शर्मा। नागेंद्र राय गरदानिया चौक , विश्वकर्मा मंदिर के समीप दूसरे-तीसरे स्थान में राजा शाह जडुआ पोखरा, चौथे स्थान में पुरानी दुर्गा स्थान पर कलाकारों को सम्मानित किया गया ,संचालन क्रम में 39 के बाड आयुक्त द्वारा वरिष्ठ उद्घोषक एवं रंगकर्मी बिट्ठल नाथ सूर्य भी सम्मानित हुए ।रूप सज्जा एवं समस्त कार्यक्रम का संचालन पुरानी दुर्गा पूजा समिति जडुआ के समस्त सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

7
190 views

Comment