logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंगरौली मध्य प्रदेश:-रामनवमी शोभा यात्रा पर भगवामय हुआ मोरवा

रामनवमी शोभा यात्रा आयोजन को लेकर मोरवा पुलिस प्रशासन मुस्तैद. भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहे.
रामनवमी के पावन अवसर पर मोरवा शहर एक बार फिर आस्था और उत्साह से सराबोर नजर आया। “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ हजारों श्रद्धालु भव्य ध्वज के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालु भगवा ध्वज लिए पूरे उत्साह के साथ शहर में भ्रमण करते रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में पुरूष, महिलाए एवं बच्चे शामिल रहे। इस अवसर पर युवाओं में गजब का जोश दिखा। बैंड बाजे एवं डीजे की धुन पर घंटों युवा भगवान राम के नारे लगाते एवं नाचते गाते रहे।
रामनवमी की शोभायात्रा के लिए राम भक्तों ने शहर में कई जगह भगवा रंग के पताको एवं ध्वज लगाए थे। शोभा यात्रा में सम्मिलित लोगों के लिए व्यापारियों, समाजसेवियों एवं अन्य धार्मिक संगठनों के द्वारा पूरी यात्रा के रोड पर जगह जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी। मोरवा समेत अन्य जगहों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु महावीरी ध्वज के साथ शोभायात्रा में शामिल रहे।
बाजार एवं अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया था। किसी दुर्घटना से बचने के लिए यात्रा के दौरान मोरवा की विद्युत व्यवस्था भी बंद रखी गई थी।
रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान कई दर्जन स्टॉल बनाकर राम भक्त कार्य सेवकों को जलपान करते नजर आ रहे थे।

0
83 views

Comment