logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लगातार दूसरी बार पलेरा की आराध्या मिश्रा नें जीती स्टेट इंग्लिश ओलम्पियाड वर्ड पावर चैम्पियनशिप

लगातार दूसरी बार पलेरा की आराध्या मिश्रा नें जीती
स्टेट इंग्लिश ओलम्पियाड वर्ड पावर चैम्पियनशिप

पलेरा (टीकमगढ़). राज्य शिक्षा केन्द्र और लीफ फार वर्ड एवं निहार शांति फन पाठशाला फाउंडेशन के द्वारा ग्वालियर में अंग्रेजी ओलम्पियाड वर्ड पावर चैम्पियनशिप का दो दिवसीय राज्य स्तरीय भव्य शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह के आतिथ्य में किया गया. जिसमें प्रदेश के 52 जिलों से जीतकर आये 208 प्रतिभागियों नें हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता के आरंभिक चरण में प्रदेश के 14 लाख 22 हजार छात्र छात्राओं नें भाग लिया था. जिनमें से 208 प्रतिभागी स्टेट स्तर पर चयनित होकर विभिन्न 4 प्रवर्गों आमने सामने थे. प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पलेरा के सांदीपनि विद्यालय की कक्षा 3 की छात्रा आराध्या अनिल मिश्रा नें टीकमगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व कर अपने प्रवर्ग में खेले गये सभी तीनों राउंड प्रनन्सीएशन, हाई स्पेलिंग, मीनिंग राउंड में अपनी पकड़ मजबूत रखते हुए प्रथम स्थान पर रहकर 6 फाइनललिस्ट में अपनी जगह बनाई और फाइनल महा मुकाबले में प्रवेश किया.
स्टेट फाइनल के महा मुकाबले में आराध्या नें पहले राउंड में पिछड़ने के बाद बापसी हुए अंग्रेजी ओलम्पियाड की चैम्पियनशिप अपने नाम की. चैम्पियनशिप का समापन एवं सम्मान समारोह माँ शारदे के पूजन एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के शुरू हुआ. जहाँ आराध्या मिश्रा को स्टेट चैम्पियन की ट्राफी, मैडल, सर्टिफिकेट एवं अनेकों उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया. मार्गदर्शी शिक्षक एवं अभिभावक अनिल मिश्रा को भी सहायक संचालक साक्षी जैन नें मैडल पहनाकर सम्मानित किया.
अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर जिले की उभरती प्रतिभा आराध्या मिश्रा नें लगातार दूसरी बार प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाते हुए ओलम्पियाड चैम्पियनशिप जीत कर जिले को गौरवान्वित किया है. आराध्या की इस उपलब्धि पर आर.पी. त्रिपाठी समन्वयक राज्य शिक्षा केन्द्र, मनोज गुप्ता एपीसी अकादमिक जिला शिक्षा केन्द्र टीकमगढ़, मुकेश पालीवाल जिला समन्वयक, सहायक संचालक अक्षिता शर्मा, बीईओ आरके जैन, बीआरसी भानू श्रीवास्तव, सांदीपनि रावत, कन्या संकुल प्राचार्य, बीएसी नीरेन्द्र खरे, लेखपाल राजकुमार पटैरिया, सांदीपनि प्राथमिक खण्ड लीडर रामकुमार नायक, गफ्फार खान, क्रीडा प्रभारी शैलेन्द्र सिंह राय, विकासखण्ड योग प्रभारी रामसिंह राजपूत, रमेश पाल, गौरीशंकर यादव, राजीव जैन, रामनरेश घोष, विनीत सिंह, मंगल सिंह, सीएसी कान्ताप्रसाद बाल्मीक, केपी अहिरवार नें आराध्या को बधाई दी है. आराध्या की इस सफलता का श्रेय उनके मार्गदर्शी शिक्षक रामकुमार नायक, वंदना त्रिपाठी, अल्का तिवारी, रश्मि जैन, कक्षाध्यापिका शारदा अहिरवार, प्रियंका खटीक एवं उनकी माता अनीता मिश्रा, बहिन शुभांगी मिश्रा, आरूषी मिश्रा एवं भाई आदित्य मिश्रा को जाता है.

0
0 views

Comment