गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में दीपशिखा नवरात्रि गायत्री साधना का हुआ समापन
पलेरा: गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में दीपशिखा नवरात्रि गायत्री साधना का हुआ समापन
पलेरा। नगर के गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में चल रही दीपशिखा नवरात्रि गायत्री साधना का शुक्रवार को विधि-विधान के साथ समापन किया गया। यह अनुष्ठान 19 मार्च से प्रारंभ हुआ था, जिसका समापन आज पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ के साथ किया गया। यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने आहुति देकर नगर की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संस्कार भी कराए गए। वहीं राम नवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
इधर पलेरा में बड़ी देवी माता के नाम से प्रसिद्ध हिंगलाज माता मंदिर पर नवमी के दिन भारी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में छोटे मेले का भी आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं द्वारा खरीदारी करते हुए उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में हवन-पूजन कर नगर की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में संतोष खरे, ओम प्रताप बुंदेला, प्रदीप गुप्ता, राघवेंद्र सेठ, अनुपम सिंह, रामखेलावन राय, जुगल गुप्ता, महेश गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।