logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रोड पर अतिक्रमण रोकने की मांग को लेकर सभासदों ने दिया ज्ञापन, ईओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के कुम्हार चौक पर सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर सभासदों ने एकजुट होकर नगर पंचायत प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सभासद शराफत हुसैन, जाकिर हुसैन सहित कई जनप्रतिनिधियों ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर को देकर सड़क और आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण रोकने की मांग की।
सभासदों का कहना है कि कुम्हार चौक पर कुछ लोगों द्वारा आधी सड़क तक दुकानें लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहनों के आवागमन में भारी दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई करते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग उठाई।
चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी ने बताया कि कुम्हार चौक क्षेत्र संवेदनशील है, जहां दो समुदायों के लोग निवास करते हैं। पूर्व में सड़क निर्माण के दौरान डिवाइडर बनाए जाने को लेकर विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो चुकी है, जिसे बाद में डिवाइडर हटवाकर शांत कराया गया था।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा करीब 28 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में यदि निर्माण के बाद भी अतिक्रमण की स्थिति बनी रहती है, तो यह जनहित के खिलाफ होगा।
इस मौके पर तस्लीम अंसारी उर्फ टिंकू, मौलाना अहसन अंसारी, डॉ. मोइन उद्दीन, नसरीन, शबीना बी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन से अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग दोहराई।
वहीं अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने सभासदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण के बाद किसी भी हालत में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम एवं चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई ने भी इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

18
1076 views

Comment