logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निगम कार्यालय में 31 मार्च तक विशेष काउंटर खुले रहेंगे: कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा

निगम कार्यालय में 31 मार्च तक विशेष काउंटर खुले रहेंगे: कमिश्नर नगर निगम
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
नगर निगम होशियारपुर की कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू ने आज जानकारी देते हुए बताया कि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स, रेंट और वाटर सप्लाई शाखा को दिनांक 31 मार्च 2026 तक सभी सरकारी छुट्टियों तथा आने वाले शनिवार और रविवार को भी सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खुला रखा जाएगा।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि जिनके प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बिल तथा रेंट के बकाया बिल बने हुए हैं, वे 31 मार्च 2026 तक सामान्य कामकाजी दिनों के साथ-साथ सरकारी छुट्टियों, शनिवार और रविवार को भी अपना बकाया टैक्स, बिल और रेंट जमा करवा सकते हैं।
इस सुविधा का लाभ लेकर नागरिक बाद में लगने वाले जुर्माने से बच सकते हैं।

0
36 views

Comment