logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रतापगढ़ | सदर चौराहा भारी बारिश और तेज आंधी में हादसा, कार पर गिरा बिलबोर्ड

प्रतापगढ़ के सदर चौराहा क्षेत्र में शनिवार को अचानक आई तेज आंधी और भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। तेज हवाओं के चलते सड़क किनारे लगा एक बड़ा बिलबोर्ड अचानक टूटकर एक चलती कार के ऊपर गिर पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय इलाके में तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी, जिससे बिलबोर्ड का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क पर आ गिरा। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि शहर में कई जगह जर्जर हो चुके होर्डिंग्स और बिलबोर्ड लगे हुए हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे खतरनाक बिलबोर्डों की जांच कर उन्हें जल्द हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

गोविंद कुमार
प्रतापगढ़

7
1044 views

Comment