श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्री राम नवमी के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्री राम नवमी के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज श्री राम नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हवन-यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विश्व शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। मंदिर परिसर में नवरात्रों के नौ दिनों तक विधि-विधान के साथ नियमित पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
ज्ञात हो कि श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के संत उदयगिरी जी महाराज द्वारा हाल ही में विश्व शांति के उद्देश्य से 1101 कुंडीय अति रुद्र महायज्ञ का सफल आयोजन भी किया गया था, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर हवन-यज्ञ के साथ-साथ कंजक पूजन भी विधिपूर्वक संपन्न हुआ। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए हलवा, पूड़ी और छोले का प्रसाद वितरित किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज, समाजसेवी अनुराग सूद, प्रिं. आरती सूद मेहता, डॉ. हर्षविंदर पठानिया, पूर्व सरपंच नरवीर नंदी, राजन सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया।