logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चुनाव समाचार | फतेहपुर/बिंदकी ऑल यूपी स्टांप वेंडर्स एसोसिएशन के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया संपन्न, सभी पदों पर 100% नामांकन


बिंदकी (फतेहपुर)।
ऑल यूपी स्टांप वेंडर्स एसोसिएशन, प्रधान कार्यालय तहसील बिंदकी, जिला फतेहपुर (रजिस्ट्रेशन संख्या 10040/2016) के आगामी तीन वर्षीय कार्यकाल 2026-2028 हेतु प्रदेश कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया दिनांक 27 मार्च 2026 को रात्रि 8:15 बजे सफलतापूर्वक पूर्ण हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न पदों के लिए निम्नलिखित नामांकन प्राप्त हुए—
👉 प्रदेश अध्यक्ष – 1
👉 कार्यकारी अध्यक्ष – 1
👉 वरिष्ठ उपाध्यक्ष – 1
👉 उपाध्यक्ष – 5
👉 प्रदेश महामंत्री – 1
👉 संयुक्त मंत्री – 1
👉 संगठन मंत्री – 3
👉 कोषाध्यक्ष – 1
👉 कार्यालय मंत्री – 1
इस प्रकार कुल 15 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 15 नामांकन प्राप्त हुए, जिससे सभी पदों पर 100% नामांकन सुनिश्चित हुआ है।
चुनाव कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया 28 मार्च 2026 को संपन्न कराई जाएगी। इसके उपरांत, मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा रात्रि 8:00 बजे अंतिम रूप से निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी।
बताया गया है कि जनपद वाराणसी में आए तूफान, बारिश एवं ओलावृष्टि के दृष्टिगत मुख्य चुनाव अधिकारी के आदेशानुसार यह सूचना जारी की गई है।
यह जानकारी सहायक चुनाव अधिकारी धीरेंद्र सिंह राठौर द्वारा दी गई।

106
4143 views

Comment