logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेखाला परिक्षेत्र के केतुहामा में नवरात्रि विसर्जन कार्यक्रम आयोजित

सेखाला परिक्षेत्र की ग्राम पंचायत केतुहामा में नवरात्रि विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नागाणाराय मंदिर, केतुहामा के सचिव सज्जन सिंह गोगादेव ने बताया कि नवरात्रि के आठवें दिन रात्रि जागरण के पश्चात शुक्रवार सुबह 10 बजे नवरात्रि विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर नागणेची माताजी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच नवरात्रि ज्वारा का विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर हीर सिंह, कुम्भ सिंह, प्रभु सिंह, अमर सिंह, करण सिंह, नरपत सिंह, हिम्मत सिंह, सवाई सिंह, चन्दन सिंह, जसवंत सिंह, भवानी सिंह, रावल सिंह, अभय सिंह, गजेंद्र सिंह, रतन गिरी, देवाराम दमामी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

6
679 views

Comment