logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्णिया: रामनवमी शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, कई इलाकों में नो-एंट्री लागू

संवाददाता:
मेराज सिद्दीकी,

पूर्णिया। 28 मार्च 2026 को शहर में निकलने वाली रामनवमी की भव्य शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए शहर के कई मुख्य मार्गों के रूट में बदलाव किया गया है और भारी वाहनों के लिए सख्त नो-एंट्री लागू की गई है।

भारी वाहनों पर सुबह से पाबंदी

प्रशासनिक आदेश के अनुसार, सुबह 8:00 बजे से रात 12:30 बजे तक शहर के भीतर सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कटिहार, बनभाग और अन्य बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। जीरोमाइल, मरंगा, मेहता चौक और कोसी नर्सरी के रास्ते वैकल्पिक मार्गों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। बसों का परिचालन पॉलिटेक्निक चौक और बाईपास मार्ग से सुनिश्चित किया गया है।

क्षेत्रवार प्रतिबंध और समय सीमा

विभिन्न इलाकों में शोभायात्रा के समय के अनुसार यातायात को नियंत्रित किया जाएगा:

आरएन साह चौक से गिरजा चौक और मधुबनी बाजार: सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

लाइन बाजार और रजनी चौक: दोपहर 2:00 बजे से रात 1:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगे।

कटिहार मोड़: शाम 4:00 बजे से रात 12:30 बजे तक विशेष प्रतिबंध लागू रहेगा।

पार्किंग और कोर कंट्रोल ज़ोन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कला भवन, बीएसआरटीसी बस स्टैंड और जिला स्कूल क्रिकेट ग्राउंड को पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया है। वहीं, गिरजा चौक, आरएन साह चौक, लाइन बाजार, थाना चौक और रजनी चौक को 'कोर ट्रैफिक कंट्रोल ज़ोन' घोषित किया गया है, जहाँ पार्किंग पूरी तरह वर्जित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पुलिस की अपील और हेल्पलाइन

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बिना जरूरत वाहन लेकर न जाएं और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:

संपर्क सूत्र: 9031827767, 9031827778

28
4874 views

Comment