logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आमस प्रखंड में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, चंडीस्थान मे रोबिन सिंह ने 200 तलवार देकर रामनवमी को बनाया यादगार!....

आमस से पत्रकार दीपक की रिपोर्ट:-

रामनवमी के पावन अवसर पर आमस प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में आसपास के गांवों और पूरे क्षेत्र से हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए। पूरा इलाका “जय श्री राम” के जयकारों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए चंडीस्थान स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में पहुंची, जहां पूरे क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं का झंडा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भगवा रंग में रंग गया और भक्तों का उत्साह चरम पर दिखा।

झंडा मिलन के बाद चंडीस्थान हनुमान मंदिर के परिसर में पारंपरिक लाठी खेल का भव्य प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। युवाओं ने अपने हुनर और जोश का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देख दर्शक उत्साहित हो उठे।

जुलूस के दौरान आकर्षक झांकियां, भगवा ध्वज और भक्ति गीतों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और प्रसाद वितरण भी हुआ।
रामनवमी के पावन मौके पर भाजपा नेता रोबिन सिंह का खास अंदाज़—राम भक्तों और प्रशासन को 200 तलवार भेंट कर किया भव्य सम्मान।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमस थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। ड्यूटी में तैनात पुलिस ऑफिसर अखिलेश कुमार, बजरंगी सिंह, अभय कुमार और प्रवीण कुमार ने बताया कि शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और भारी भीड़ के बावजूद व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रही।

595
7867 views

Comment