हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता विनोद कुमार सिंह
हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता विनोद कुमार सिंह हरिहरगंज में आयोजित रामनवमी पर्व की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए।इस अवसर पर रामभक्तों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।मौके पर श्री सिंह ने कहा कि इस शोभायात्रा में रामभक्तों का उत्साह और समर्पण अद्भुत था,जो पूरे आयोजन को और भी मनमोहक बना रहा था।इस शोभायात्रा में अरुण मिश्रा अंबुज सिंह चंदन जसवाल भीमसेन शर्मा राकेश कुमार चंदन कुमार संजीव सिंह अनिल कुमार सहित हजारों के संख्या में रामभक्त मौजूद थे।