logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गौशाला का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, गौ संरक्षण पर दिया जोर


जय प्रकाश त्रिपाठी,
जिला संवाददाता, सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर, नगर पंचायत कपिलवस्तु के वार्ड नंबर 13 कृष्णा नगर (टोला मदारीपुर) स्थित अस्थायी गौशाला का जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. तनुषा के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौवंश की पूजा-अर्चना कर उन्हें गुड़ एवं केला खिलाया और गौ सेवा का संदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला की साफ-सफाई, पशुओं के चारे-पानी, शेड व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गौवंश की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पशुओं को नियमित रूप से पौष्टिक आहार एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, समय-समय पर कीटाणुनाशक छिड़काव कराने तथा पशु चिकित्सकों द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और मौसम के अनुसार अग्रिम तैयारियां करने पर भी जोर दिया।
डॉ. तनुषा ने भी गौशाला में मौजूद गायों को स्नेहपूर्वक गुड़ एवं केला खिलाया और गौ संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ सेवा का विशेष स्थान है और इसके संरक्षण में सभी की सहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लेकर गौ सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
अंत में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने आमजन से भी गौ संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और गौशाला की व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं नगर पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

8
11 views

Comment