logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

36 वर्षों की परंपरा बरकरार: हुसैनगंज के प्राचीन हनुमान मंदिर में रामनवमी पर भव्य भंडारा

36 वर्षों की परंपरा बरकरार: हुसैनगंज के प्राचीन हनुमान मंदिर में रामनवमी पर भव्य भंडारा
हुसैनगंज, फतेहपुर संवाददाता। रामनवमी के पावन अवसर पर हुसैनगंज कस्बे स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में परंपरागत भंडारे का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। यह भंडारा पिछले लगभग 36 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के महिला-पुरुषों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का विशेष योगदान रहा। आयोजन से जुड़ी सरला गुप्ता ने बताया कि यह मंदिर उनके पूर्वजों की आस्था का केंद्र है। रामनवमी के दिन भंडारे की परंपरा उनके पूर्वजों द्वारा शुरू की गई थी, जिसे आज भी पूरे श्रद्धाभाव से निभाया जा रहा है और भविष्य में भी यह परंपरा जारी रहेगी। इस अवसर पर सरला गुप्ता, विनय गुप्ता, विवेक गुप्ता, कंचन गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, अभिनव गुप्ता, पूनम गुप्ता, आयुषी गुप्ता, अनंत गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग देकर भंडारे को सफल बनाया।

18
1232 views

Comment