logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

DSCA Tigers की दमदार जीत, SR PACE academy को 8 विकेट से हराया

DSCA Tigers की 8 विकेट से शानदार जीत, भूमिका मंडा रहीं ‘मैन ऑफ द मैच’
जयपुर, 27 मार्च। U-12 Pink City Cup के लीग मुकाबले में DSCA Tigers ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए SR PACE academy को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला श्री हुकुम सिंह क्रिकेट ग्राउंड, जयपुर में खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी SR PACE academy की टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 35.1 ओवर में 96 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रहे।
DSCA Tigers की ओर से गेंदबाजी में हर्ष ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं जैदीप यादव और हेमांग कुमार ने 2-2 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
97 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी DSCA Tigers की टीम की शुरुआत मजबूत रही। ओपनिंग जोड़ी हैप्पी भार्गव और भूमिका मंडा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। हैप्पी भार्गव ने 13 रन का योगदान दिया, जबकि भूमिका मंडा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 45 रन बनाए।
इसके बाद लोकेश सिहाग ने 16 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। DSCA Tigers ने 18.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए भूमिका मंडा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उनकी संयमित और जिम्मेदार पारी टीम की जीत का मुख्य आधार रही।
इस जीत के साथ DSCA Tigers ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि SR PACE academy को आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन की जरूरत होगी।

32
2005 views

Comment