logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मूंडवा में निकली गणगौर की शाही सवारी

गणगौर पर्व के अवसर पर गुरुवार शाम को मूंडवा शहर में पारंपरिक शाही सवारी बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ निकाली गई। सवारी में शहर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं और बालिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर आयोजन को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। शाही सवारी का शुभारंभचारभुजा मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद हुआ। इसके बाद ईशर-गौर की सुसज्जित प्रतिमाओं को मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए पठार चौक तक ले जाया गया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की।

39
1808 views

Comment