सोने में आज ₹2,490, चांदी में ₹9 हजार गिरावटः ईरान जंग से 28 दिन में सोना ₹15 हजार सस्ता, चांदी ₹41 हजार नीचे आई
अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,490 रुपए घटकर 1.44 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को यह 1.46 लाख पर था।
वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 9,114 रुपए घटकर 2.25 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले 25 मार्च को इसकी कीमत 2.35 लाख रुपए किलो थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 28 दिन में 15,382 और चांदी 41,000 सस्ती हुई है।
27 मार्च, 2026
सोने की कीमत
14 कैरेट
₹84,073
18 कैरेट
₹1,07,786
22 कैरेट
₹1,31,643
24 कैरेट
₹1,43,715