logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वार्ड सीमा गड़बड़ी पर सामाजिक कार्यकर्ता महावीर सैनी की पहल, एसडीएम से की शिकायत

(सिंघाना) नगर क्षेत्र में वार्ड सीमा को लेकर एक बड़ी समस्या सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता महावीर सैनी ने इस मुद्दे को उठाते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 21 में निवास करने वाले कई परिवार, नगर पालिका की निर्धारित सीमा के अनुसार वार्ड संख्या 16 के अंतर्गत आते हैं, लेकिन वर्तमान में उनका नाम गलत वार्ड में दर्ज है। इस विसंगति के कारण आमजन को सरकारी योजनाओं और स्थानीय सुविधाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो रही है। महावीर सैनी ने कहा कि कई परिवारों के सदस्य नौकरी या अन्य कारणों से सत्यापन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित नहीं हो पाए, जिससे उनके नाम भी दर्ज नहीं हो सके। इस संबंध में उन्होंने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि सभी प्रभावित परिवारों के नाम सही वार्ड संख्या 16 में जोड़े जाएं और अनुपस्थित सदस्यों को भी दस्तावेजों के आधार पर शामिल किया जाए। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान कर आमजन को राहत प्रदान करने की अपील की है।

6
929 views

Comment