logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरेली नैनीताल हाइवे से शेरगढ़ वसुधरन मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण कार्य से यातायात प्रभावित

बरेली–नैनीताल हाइवे से जुड़ा बसुधरन मार्ग इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है।
दरअसल इस मार्ग का सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू हो चुका है, जिसके चलते छोटे और बड़े वाहनों को लगातार जाम का सामना करना पड़ रहा है।
यह मार्ग सीधे तौर पर नैनीताल हाइवे को शेरगढ़ से जोड़ता है, इसलिए इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। लेकिन सड़क निर्माण कार्य के चलते यहां यातायात काफी प्रभावित हो गया है और लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर रहेगा, ताकि जाम की समस्या से बचा जा सके।

0
17 views

Comment