logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मां नारायणी नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट का वार्षिक अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

भिलाई (छत्तीसगढ़), 24 मार्च।
मां नारायणी नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा वैशाली नगर, भिलाई में वार्षिक अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति, प्रतिभाशाली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं का सम्मान किया गया।
नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत मातृशक्ति के सम्मान से की गई। विशेष बात यह रही कि अतिथियों का स्वागत भी मातृशक्ति के हाथों से कराया गया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने सराहा।
समारोह में वैशाली नगर भिलाई के विधायक श्री रिकेश जी सैन मुख्य अतिथि एवं छत्तीसगढ़ के केशशिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष श्री नंदकुमार जी सैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त नायब सूबेदार श्री शैताराम जी गहलोत (जोधपुर) ने की।
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री मनोज जी रामगढ़, महासचिव श्री ओमप्रकाश जी (निवाई) एवं कोषाध्यक्ष सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री महेश जी पंवार (जोधपुर) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ट्रस्ट के सह सचिव श्री संतोष जी उमरे (धमधा), सह कोषाध्यक्ष श्री रितेश जी (दुर्ग) एवं प्रचार सचिव श्री भावेश जी (दुर्ग) ने अपने साथियों मंथीर जी सैन, बद्रीनाथ जी श्रीवास व सुचित जी ठाकुर के साथ मिलकर आयोजन की व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक मूर्त रूप दिया। वहीं श्रीमती शिखा जी उमरे ने प्रभावी मंच संचालन किया।
अपने उद्बोधन में ट्रस्ट अध्यक्ष श्री मनोज जी रामगढ़ ने ट्रस्ट के उद्देश्यों एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला स्वावलंबन, नशामुक्ति एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सतत कार्यरत है। उन्होंने समाज के विभिन्न संगठनों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया। साथ ही उन्होंने श्रीमती शिखा जी उमरे को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री मंथीर जी सैन को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
मुख्य अतिथि श्री रिकेश जी सैन ने अपने संबोधन में समाज को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भले ही विभिन्न राज्यों में भाषा और परिवेश अलग-अलग हों, लेकिन समाजहित के कार्यों के लिए सभी को एक मंच पर आना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे सामाजिक कार्यक्रमों में अपने परिवार एवं बच्चों को साथ लेकर आएं, जिससे नई पीढ़ी में सामाजिक समझ विकसित हो सके। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में सर्व सैन समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री पुनीत जी कौशिक अपनी प्रदेश कार्यकारिणी एवं दुर्ग-भिलाई जिला टीम के साथ उपस्थित रहे। श्री विमल जी सैन (दुर्ग) का आयोजन की प्रारंभिक तैयारियों से लेकर समापन तक विशेष योगदान रहा।
समारोह के अंत में अध्यक्ष श्री शैताराम जी गहलोत ने समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं छत्तीसगढ़ की सैन समाज का आभार व्यक्त किया।

11
1911 views

Comment