logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में बीपीएसएमवी की शोधकर्ता डॉ. अनु जांगड़ा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

खानपुर कलां-27 मार्च। 
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के माडू सिंह मेमोरियल आयुर्वेद संस्थान की स्नातकोत्तर की छात्रा शोधकर्ता डॉ. अनु जांगड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने लक्ष्मी बाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में अपने शोध-पत्र का सफल प्रस्तुतीकरण किया और सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन प्राप्त किया।इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में विश्व भर से 35 वर्ष से कम आयु के शोधकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। डॉ. अनु जांगड़ा ने “योग के माध्यम से तनाव, मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक स्वास्थ्य की प्राप्ति” विषय पर अपना शोध प्रस्तुत किया, जिसे काफी सराहना मिली।विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश ने डॉ. जांगड़ा और उनके गाइड डॉ नरेश भार्गव की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां न केवल संस्थान बल्कि पूरे राज्य और देश का गौरव बढ़ाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भी शोध कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान दे सकें।इस अवसर पर आयुर्वेद संकाय के अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश गौतम और प्राचार्य डॉ. ए.पी. नायक सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. अनु जांगड़ा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो कैप्शन :- 01 डॉ अन्नू जांगड़ा को सम्मानित करते महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश। 

0
0 views

Comment