logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहारनपुर में युवक से 15 लाख की साइबर ठगीः व्हाट्सऐप ग्रुप, फर्जी SEBI रजिस्ट्रेशन और IPO का झांसा दिया, फिर लोन दिलाकर फंसाया

सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी निवासी एक युवक के साथ ऑनलाइन निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क कर ठगों ने पहले भरोसा जीता और फिर शेयर ट्रेडिंग व IPO में निवेश का झांसा देकर कुल 15 लाख 69 हजार रुपए हड़प लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना सहारनपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित कुलदीप पुत्र नरेश कुमार ने बताया कि 9 जनवरी 2026 को उसके फेसबुक अकाउंट पर "SUPRAINS ASSISTANT" नाम से एक मैसेज आया। इसमें उसे फाइनेंशियल इनवेस्टमेंट से जुड़ने का ऑफर दिया गया। शुरुआत में उसे लगा कि यह किसी व्यवसाय से जुड़ा प्लेटफॉर्म होगा। इसके बाद उससे उसका मोबाइल नंबर लेकर उसे "ECHOES UNDER THE BODHI TREE 98" नाम के व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया, जिसमें करीब 200 सदस्य शामिल थे।ग्रुप में रोजाना शेयर ट्रेडिंग और निवेश के प्लान शेयर किए जाते थे। "TATA CONSULTANCY SERVICE AND CAPITAL G" के नाम से 20% से लेकर 300% तक मुनाफा कमाने के दावे किए जा रहे थे। शुरुआत में यह ग्रुप "Katherine Black" नाम की महिला चला रही थी, बाद में "Anika Sharma" नाम की महिला ने संचालन शुरू कर दिया।

कुलदीप के मुताबिक, उसने करीब 25 दिन तक ग्रुप की गतिविधियों को देखा और समझने की कोशिश की। इस दौरान उसने कई नंबरों पर कॉल भी की, लेकिन अधिकांश नंबर बंद या नॉट रीचेबल मिले। जब उसने ग्रुप में इस पर सवाल उठाया, तो कुछ दिन बाद उसके पास कॉल आई और उसे भरोसा दिलाया गया कि यह पूरी तरह सुरक्षित निवेश प्लेटफॉर्म है।

4
13 views

Comment