logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत थाना चन्दन चौकी की महिला शक्ति टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं/छात्राओं को जागरूक किया गया ।


पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में एवं थानाध्यक्ष चन्दन चौकी के नेतृत्व में आज दिनांक 27.03.2026 को थाना चन्दन चौकी की महिला शक्ति टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं छात्राओं को मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान व बच्चो की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते हुये अपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रमुख कानूनो एंव गरिमा के विरूद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी देते हुये विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई ।

11
2693 views

Comment