logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवीन प्रवेश योग्य बालक बालिकाओं के लिए जनसंपर्क किया गया

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राडा वास के अध्यापक अध्यापको द्वारा दल बनाकर वार्ड नंबर 1,2,3,4 एवं विद्यालय परिक्षेत्र में दल बनाकर प्रवेश योग्य बालक बालिकाओं के लिए जनसंपर्क किया गया। विद्यालय में नव प्रवेशी बालक बालिकाओं के लिए अधिक से अधिक प्रवेश दिलाने के लिए घर-घर संपर्क किया गया। उप प्राचार्य श्री सुरेश कुमार शर्मा, श्री रमेश चंद कलवानिया, श्रीमती सुशीला चौधरी, श्रीमती कुसुम चौहान, श्री मुरलीधर जाट, दिनेश कुमार शर्मा प्रथम दल में उपस्थित रहे। अन्य दल में श्री मुकेश कुमार जाट के नेतृत्व में अध्यापक अध्यापको ने जनसंपर्क किया गया।

410
7711 views

Comment