logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मनमानी फीस वसूली पर प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने निजी स्कूलों को दी चेतावनी

मनमानी फीस वसूली पर प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने निजी स्कूलों को दी चेतावनी

जिले में निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वसूली के मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश जारी किए।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि किसी भी स्थिति में अभिभावकों पर एनुअल चार्ज, एडमिशन फीस, एरियर या अन्य किसी नाम पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं डाला जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि नए नामांकन के दौरान भी अवैध या अनुचित शुल्क वृद्धि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

उपायुक्त ने चेतावनी दी कि यदि किसी विद्यालय के खिलाफ मनमानी फीस वसूली की शिकायत मिलती है, तो उसके विरुद्ध नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर वे जिला शिक्षा कार्यालय या सीधे जिला प्रशासन को सूचित करें।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। जिला स्तर पर गठित शुल्क निर्धारण समिति की बैठक में ही विद्यालयों की फीस संरचना तय होगी और उसी के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

उपायुक्त ने साफ किया कि किसी भी परिस्थिति में मनमानी फीस वृद्धि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

0
0 views

Comment