logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंगोरिया में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों की बस मची चीख पुकार कई घायल अस्पताल रेफर बताया जा रहा हे कि खाचरोद से इंदौर जा रही थी बस

इंगोरिया में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों की बस, मची चीख-पुकार, कई घायल अस्पताल रेफर

मध्यप्रदेश उज्जैन से गिरधारी लाल गेहलोत

उज्जैन के इंगोरिया में खाचरोद से इंदौर जा रही एक बारात की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार इंगोरिया स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से चोटिल यात्रियों को उज्जैन रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम स्थिति को नियंत्रित करने और राहत कार्य में जुटी है। हादसे की खबर मिलते ही शादी की खुशियां गम में बदल गईं और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

58
3472 views

Comment