logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आवासीय उपयोग के प्लॉटों पर चल रहा है स्कूल कॉलोनाइजर द्वारा सार्वजनिक गार्डन पर काट दिए गए प्लाट।

सुंदर नगर एक्सटेंशन सुखलिया इंदौर मध्य प्रदेश स्थित श्रीहरि पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की शिकायत पूर्व में कई बार शिक्षा के उच्च अधिकारियों एवं लोकायुक्त में की गई है ।उक्त स्कूल आवासीय उपयोग के प्लाटों प्लॉट नंबर 85,86 87,88 पर सन 2001 से संचालित हो रहा है। उक्त प्लॉटों का अवैध रूप से संयुक्तिकरण किया गया है। स्कूल के संचालक जगदीश चौक से इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर भी हैं इसका फायदा उठाते हुए शिक्षा विभाग एवं नगर निगम अधिकारियों से मिली भगत करके स्कूल संचालित है जहां न बच्चों के खेलने के लिए ग्राउंड की व्यवस्था है ,ना ही टीचर्स को पीएफ और ग्रेच्युटी प्रदान की जाती है। कॉलोनाइजर जगदीश चौक से के खिलाफ पूर्व में भी दैनिक भास्कर न्यूज़पेपर में समाचार प्रकाशित हुए थे किंतु उसे पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। कॉलोनाइजर द्वारा सार्वजनिक गार्डन पर प्लाट काट कर मकान बना दिए गए सार्वजनिक सड़क को स्कूल में मिल लिया गया एवं सार्वजनिक गार्डन का भी दुरुपयोग हुआ किंतु अभी तक प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

0
12 views

Comment