logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अज्ञात कारणों के चलते युवती ने किया ज़हर का सेवन, हालत नाज़ुक

छपारा थाना क्षेत्र के सुकराटोला गांव से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। आज सुबह करीब 10:00 सुकराटोला निवासी एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

घटना के बाद परिजनों द्वारा तत्काल युवती को छपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से युवती को जिला अस्पताल सिवनी रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवती को एक दिन पहले ही जिला अस्पताल सिवनी से इलाज के बाद घर लाया गया था, लेकिन अचानक आज इस घटना से परिवार और क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

फिलहाल जहर खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

21
576 views

Comment