logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में मनाया गया रामनवमी का पर्व

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में राम नवमी का पर्व योगमय हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। २७ मार्च २०२६ सुबह ५:०० बजे से योग सत्र का प्रारंभ हुआ। शारीरिक योग और भक्तियोग का संयोग उत्साहवर्धक रहा।
योग गुरु स्वामी राम देव जी के सानिध्य में रामनवमी के अवसर पर पतंजलि ट्रस्ट के विभिन्न विद्यालयों आचार्यकुलम, गुरुकुल, पतंजलि यूनिवर्सिटी और पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं ने सामूहिक योग सत्र में प्रतिभाग किया। शारीरिक और बौद्धिक संवर्धन के साथ स्वामी जी ने अपने संन्यास और पतंजलि योगपीठ की यात्रा की याद ताजा की। उन्होंने बताया कैसे सबके सहयोग और पुरुषार्थ से पतंजलि योगपीठ एक तीर्थ बनकर सबके सामने है, सेवार्थ कार्यों में लगे सभी कर्मयोगियों का अभिनंदन किया गया। स्वामी रामदेव जी ने रामनवमी के दिन संन्यास लिया था और आज तक कई पुरुषार्थी भाइयों और बहनों ने संन्यास की दीक्षा उनसे लेकर देशहित के कार्यों में लगे हुए हैं, व पतंजलि के प्रकल्पों में नेतृत्व कर रहे हैं। पतंजलि परिवार की ओर से योग गुरु स्वामी रामदेव जी और आचार्य बालकृष्ण जी ने सभी देशवासियों को रामनवमी पर्व की ढेरों बधाईयां दी।

0
46 views

Comment