logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़. मोहम्मद कासिम बरेली के रहने वाले शादी के चक्कर में दरोगा की बर्दी पहनकर लड़की वालों के यहां पहुंचे

इनसे मिलिए...नाम है मोहम्मद कासिम
बरेली के रहने वाले हैं। शादी की लड़की देख रहे थे। इसके लिए दरोगा की वर्दी पहनकर लड़की वालों के यहां पहुंचते थे। बताते थे कि 2023 बैच के हैं। सहारनपुर में तैनाती है।

इनसे रिश्ते के सिलसिले में पीलीभीत का एक परिवार आज सहारनपुर पहुंचा। कासिम ने कलेक्ट्रेट में ड्यूटी पर होने की बात कही। लड़की वाले वहां पहुंच गए। वहां कासिम दरोगा की वर्दी में मिला। इस परिवार से पिछले 3-4 महीने से रिश्ते की बात चल रही थी।

कासिम वर्दी में था। तभी वहां मौजूद दरोगा अमित कुमार को उस पर शक हुआ। उन्होंने कासिम से उसका रोल नंबर और तैनाती से जुड़े सवाल पूछे। कासिम सही जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना सदर बाजार पहुंचाया। वहां पूछताछ में उनकी हकीकत सामने आ गई।

जशनपुर गांव के रहने वाले कासिम के पिता पुत्तन ने बताया कि उनका लड़का ऐसा कुछ कर रहा था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। लड़की वालों ने बताया कि वह रिश्ता अच्छा मानकर कलियर शरीफ दरगाह गए थे। वहां से वापसी में कासिम से मिलने का प्रोग्राम बना। यहां आए तो हकीकत उजागर हो गई। वह फंसने से बच गए।

थाना अध्यक्ष कपिल देव ने बताया कि पूछताछ में कासिम ने कबूल किया कि वह पुलिस में चयनित नहीं हुआ था और ट्रेनिंग पर भी नहीं गया। उसने शादी के लिए झूठा रुतबा दिखाने के लिए दरोगा की वर्दी पहन ली थी।

5
67 views

Comment