गाजीपुर में मोस्ट सामाजिक जागरूकता/प्रगति चिंतन कार्क्रम का आयोजन
गाजीपुर के जिला संयोजक अजय कुमार बिंद चयनित
बीजेपी के इशारे पर डॉ. संजय पिछड़ों की सामाजिक एकता भंग करने की कर रहे हैं साजिश : श्यामलाल
गाजीपुर। दिनांक 26.03.2026 को मोस्ट कल्याण संस्थान उ.प्र. के तत्वावधान में सामाजिक जागरूकता एवं सामाजिक प्रगति चिंतन कार्यक्रम का आयोजन रेलवे स्टेशन के बगल, गोड़ा देहाती में मोस्ट डायरेक्टर शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" के नेतृत्व व शिवनाथ विंद की अध्यक्षता एवं अर्जुन सिंह कश्यप के संरक्षण में सम्पन्न हुआ।
उक्त अवसर पर अजय कुमार विंद को जिला संयोजक गाजीपुर चयनित किया गया।
मोस्ट डायरेक्टर शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने कहा कि डॉ. संजय निषाद का झूठा कथन कि निषादों का हक विपक्ष में बैठे हाथी व साइकिल वाले खा रहे हैं, आरक्षण सपा नहीं लागू करने दे रही है बीजेपी के इशारे पर पिछड़ों से निषादों को लड़ाकर मोस्ट की एकता को कमजोर करने की साजिश है।
इस मौके पर मोस्ट प्रमुख ज़ीशान अहमद, जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, प्रो. जी. सिंह कश्यप, मुसाफिर विंद, दुर्गा विजय विंद, अमरजीत विंद, प्रधान अजय कुमार विंद, हरिश्चंद्र राम विंद, पुरुषोत्तम राम, कमल कुमार विंद, मनोज कुमार विंद, राजेश कुमार विंद, राज कमल विंद, प्रधान बाबू राम विंद, राम हरख विंद, गुलाब चंद्र राम, लोरिक प्रसाद विंद, डॉ. चंद्रमा विंद, शिव बचन प्रसाद, राजेश विंद, राम बिलास, करन विंद, मुन्नीलाल विंद, अमर जीत विंद, अरविंद कुमार, गुड्डू कुमार विंद, विजय कुमार विंद, अखिलेश कुमार विंद, सुरेंद्र कुमार विंद, अभिषेक रंजन विंद, मार्कण्डेय विंद, अभिषेक कुमार विंद, अशोक कुमार विंद, हरिकेश सिंह यादव, ओम प्रकाश कोरी, संजय कुमार विंद, राम धन राम विंद, बजरंगी प्रसाद विंद, निर्गुण विंद, अनिल निषाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।