logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, पुलिस का व्यापक अभियान

- एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में थानों पर कार्यक्रम, हेल्पलाइन व सुरक्षा उपायों की दी जानकारी

फतेहपुर। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 (फेज-2) के तहत जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जिले के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति एवं एंटीरोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। 25 मार्च 2026 को विशेष अभियान के तहत मिशन शक्ति एवं एंटीरोमियो टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को अभियान के द्वितीय चरण की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, उनके अधिकारों की रक्षा तथा आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया। पुलिस प्रशासन का यह अभियान महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

0
0 views

Comment