लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से जुड़ी हालिया खबरें फर्जी रजिस्ट्री, अवैध प्लॉटिंग और इसमें एलडीए के भ्रष्ट कर्मचारियों अधिकारियों की मिली भगत
6 बैंकों से लोन लेकर बना घर; अब ध्वस्तीकरण का आदेश, जनता अदालत पहुंचा पीड़ित
लखनऊ की कानपुर रोड योजना कॉलोनी में एक प्लॉट को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सात बार खरीद-फरोख्त के बाद 13 साल में यह खुलासा हुआ कि प्लॉट की पहली रजिस्ट्री ही फर्जी थी।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने मौजूदा मालिक की रजिस्ट्री निरस्त कर घर तोड़ने का आदेश जारी कर दिया है।
मामला गुरुवार को एलडीए में आयोजित जनता अदालत में उठा, जहां पीड़ित विवेक वर्मा अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।
उन्होंने अधिकारियों के सामने पूरी आपबीती रखी।
1 करोड़ का लोन लेकर खरीदा था प्लॉट
पीड़ित विवेक वर्मा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में एलडीए की निवासी अमरजीत कौर से यह प्लॉट 1.13 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके लिए उन्होंने करीब 1 करोड़ रुपए का बैंक लोन भी लिया।