सीपीआई प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, अखिल गोगोई को समर्थन :-
आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में शिवसागर से सीपीआई के उम्मीदवार ने आधिकारिक रूप से अपना नामांकन वापस ले लिया है। यह कदम विपक्षी मतों के ध्रुवीकरण की रणनीति के तहत उठाया गया माना जा रहा है। नामांकन वापसी के बाद सीपीआई ने राइजोर दल के अध्यक्ष और शिवसागर के विधायक अखिल गोगोई को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। इस फैसले को विपक्षी एकजुटता की दिशा में एक अहम संकेत के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम से क्षेत्र की चुनावी गणित पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है और विरोधी दलों के खिलाफ एंटी-इनकम्बेंसी वोटों का एकीकरण संभव हो सकता है। इससे शिवसागर सीट पर मुकाबला और अधिक दिलचस्प होने की संभावना है।