गौरव गोगोई का पारिवारिक ठेकों पर कानून का प्रस्ताव, उठे कई नए सवाल :-
असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई ने घोषणा की है कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो एक नया कानून लाया जाएगा जिसके तहत विधायकों, मंत्रियों और सांसदों के परिवार के सदस्यों को सरकारी ठेके लेने से प्रतिबंधित किया जाएगा। इस प्रस्ताव को सार्वजनिक खरीद प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और भाई-भतीजावाद पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है। आलोचकों का कहना है कि प्रस्ताव में उन मामलों को लेकर कोई स्पष्टता नहीं दी गई है, जहां परिवार के सदस्यों पर विदेशी स्रोतों से कथित वित्तीय लाभ प्राप्त करने या अन्य प्रकार के हितों के टकराव के आरोप लगते रहे हैं। इस मुद्दे ने कानून के दायरे और उसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर व्यापक सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि इस तरह का कानून लाया जाता है, तो उसे सभी प्रकार के संभावित प्रभाव, हितों के टकराव और जवाबदेही के पहलुओं को समाहित करना होगा, ताकि सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता वास्तव में सुनिश्चित की जा सके।