logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एबीएसए बसंत कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में कस्तूरबा छात्राओं ने किया कोतवाली भ्रमण


शाहगंज, जौनपुर।
“बेटी सशक्त होगी, तभी समाज सुरक्षित और समृद्ध होगा” — इस प्रेरक विचार को साकार करते हुए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बुधवार को स्थानीय कोतवाली का शैक्षणिक भ्रमण किया। कार्यक्रम का आयोजन एबीएसए बसंत कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया।
इस दौरान छात्राओं ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में जागरूकता, आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति समझ विकसित करना रहा। यह आयोजन मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण के अंतर्गत संपन्न हुआ।
कोतवाली पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक टी.बी. सिंह ने छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर, एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, साइबर अपराध से बचाव तथा पुलिस की कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल भाषा में संतोषजनक उत्तर दिया।
भ्रमण के दौरान छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समाज सेवा का महत्व समझाते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की वार्डन एकता नीलम ने कहा कि इस भ्रमण से छात्राओं के आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा उन्हें पुलिस सेवा में जाने की प्रेरणा मिली है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली।

15
887 views

Comment